AI: वरदान या अभिशाप?

AI: वरदान या अभिशाप? (Artificial Intelligence in Hindi)

क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंसान के लिए वरदान है या अभिशाप? जानिए AI के फायदे, नुकसान, भविष्य और अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) इस ब्लॉग में।


---

Introduction

आज की 21वीं सदी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence – AI) तेजी से बढ़ रहा है। स्मार्टफोन, सोशल मीडिया, हेल्थकेयर, एजुकेशन, बिज़नेस – हर जगह AI का इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या AI इंसान के लिए वरदान है या अभिशाप?
इस ब्लॉग में हम AI के फायदे, नुकसान और भविष्य पर गहराई से चर्चा करेंगे।


---

AI के फायदे (AI as a Boon)

1. समय और संसाधन की बचत

AI मशीनें इंसानों से तेज़ काम करती हैं। इससे समय और पैसा दोनों बचता है।

2. हेल्थकेयर में क्रांति

AI आधारित डायग्नोसिस सिस्टम बीमारियों को शुरुआती चरण में पहचान लेता है। रोबोटिक सर्जरी भी अब आम होती जा रही है।

3. शिक्षा और रिसर्च

स्टूडेंट्स को पर्सनलाइज्ड लर्निंग मिलती है। रिसर्च में AI तेजी से डेटा एनालिसिस कर देता है।

4. रोज़मर्रा की ज़िंदगी

Siri, Alexa, Google Maps जैसे AI टूल्स ने लाइफ आसान बना दी है।


---

AI के नुकसान (AI as a Curse)

1. बेरोजगारी का खतरा

AI और रोबोट्स कई नौकरियाँ खत्म कर सकते हैं। खासकर कस्टमर सर्विस, अकाउंटिंग और फैक्ट्री वर्क में।

2. प्राइवेसी और सुरक्षा खतरा

AI आधारित हैकिंग, डेटा लीक और फेक न्यूज़ से समाज को बड़ा नुकसान हो सकता है।

3. नैतिक (Ethical) चुनौतियाँ

डीपफेक वीडियो, ऑटोमेटेड हथियार और बायस्ड AI मॉडल इंसानियत के लिए गंभीर चुनौती हैं।

4. मशीन पर निर्भरता

अगर इंसान हर काम AI से करवाने लगे तो क्रिएटिविटी और सोचने की शक्ति कम हो सकती है।


---

Comparison Table: AI वरदान बनाम अभिशाप

पहलू (Aspect) AI वरदान (Boon) AI अभिशाप (Curse)

रोज़गार नए टेक्नोलॉजी सेक्टर में नौकरियाँ पारंपरिक नौकरियों में कमी
हेल्थकेयर तेज़ और सटीक इलाज गलत डेटा से गलत निदान की संभावना
शिक्षा ऑनलाइन और पर्सनलाइज्ड लर्निंग बच्चों में स्क्रीन-डिपेंडेंसी
सुरक्षा फ्रॉड और साइबर क्राइम की पहचान हैकिंग और डेटा लीक का बढ़ता खतरा
समाज पर असर आसान जीवन, तेज़ निर्णय इंसानियत और नैतिक मूल्यों पर खतरा



---

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1: AI कब से अस्तित्व में आया?

👉 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शुरुआत 1956 में हुई थी, लेकिन 21वीं सदी में यह तेज़ी से विकसित हुआ है।

Q2: क्या AI इंसानों की नौकरियाँ छीन लेगा?

👉 हाँ, कुछ नौकरियाँ खत्म होंगी लेकिन नई टेक्नोलॉजी आधारित नौकरियाँ भी बनेंगी।

Q3: AI का सबसे बड़ा खतरा क्या है?

👉 डेटा प्राइवेसी, नैतिक दुरुपयोग (Ethical misuse) और कंट्रोल खो देना AI के सबसे बड़े खतरे हैं।

Q4: AI का भविष्य कैसा होगा?

👉 अगर सही दिशा में इस्तेमाल किया गया तो AI मानव जीवन को बेहतर बनाएगा, वरना यह अभिशाप साबित हो सकता है।


---

निष्कर्ष (Conclusion)

AI न तो पूरी तरह वरदान है और न ही अभिशाप। यह इंसानों के हाथ में है कि वे इसे किस दिशा में इस्तेमाल करते हैं। अगर सही गाइडलाइन, नैतिकता और कंट्रोल रखा जाए तो AI हमारे जीवन का सबसे बड़ा वरदान हो सकता है।

AI वरदान या अभिशाप

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस in Hindi

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे और नुकसान

Artificial Intelligence in Hindi

AI के लाभ और हानि

AI का भविष्य

क्या AI इंसानों की नौकरियाँ छीन लेगा?

AI के उपयोग और दुरुपयोग

AI Technology in Hindi

AI Disadvantages in Hindi

AI Advantages in Hindi

---

Call to Action

👉 आपको क्या लगता है – AI वरदान है या अभिशाप? अपनी राय कमेंट सेक्शन में लिखें।
अगर यह ब्लॉग उपयोगी लगे तो इसे दोस्तों और सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर करें।

सितंबर 20, 2025

ladi bahna aavas yojna 2023

मध्यप्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार मध्यप्रदेश की महिला वोटर्स को अपने चुनावी वादों से अपनी ओर लुभाने का प्रयास कर रहे है ,जैसा ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में लाडली योजना की शुरुआत की थी ,साथ ही महिलाओं को गैस सिलेंडर 450 रु में देने की घोषणा की थी 

क्या है मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना

अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी लाडली बहनों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है ये योजना है मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की घोषणा की है जो की लाडली बहना योजना में रजिस्टर्ड महिलाओं को जिन्हे की पीएम आवास योजना में आवास योजना का लाभ नही मिला है उन सभी महिलाओं को लाडली बहना आवास योजना के तहत आवास करना है

आवेदन कैसे करे 

लाडली बहना आवास योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने ग्राम पंचायत में आवेदन पत्र देना होगा होगा जो की लाडली बहना आवास योजना में रजिस्टर्ड महिलाओं लिस्ट जारी होगा जिसमे की योजना की पात्रता पाने वाले महिलाओं की लिस्ट शो होगियस आवेदन करे

लाडली बहना आवास योजना पात्रता

लाडली बहना आवास का लाभ लेने के लिए निम्न पात्रता होना चाहिए
1. लाधार्थी महिला मध्यप्रदेश की स्थाई निवासी हो 
2. लाडली बहना योजना में रजिस्टर्ड होना चाहिए
3.आयु 21से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए
4. महिला के नाम पर पहले से कोई आवास या प्लांट न हो
5. महिलाओं की परिवार की वार्षिक आय दो लाख से अधिक न हो

 लाडली बहना आवास योजना जरूरी दस्तावेज

लाडली बहना आवास योजना के लिए निम्न दस्तावेज होना चाहिए
1. मूलनिवासी प्रमाण पत्र 
2. आधार कार्ड
3. समग्र आई डी
4. आय प्रमाण पत्र
5. लाडली बहना आवेदन क्रमांक

नोट : लाडली बहना आवास योजना की अभी सिर्फ घोषणा की गई है जो की प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की है यह योजना अभी आधिकारिक रूप से लांच नही की गई न ही कोई इसकी कोई पोर्टल लांच किया गया है अधिक जानकारी के लिए आप अपने ग्राम पंचायत या नगर निगम कार्यालय में संपर्क करे
सितंबर 11, 2023

इस दिन आयेगी लाडली बहना योजना की चौथी किस्त की लिस्ट हुई जारी ऐसे देखे अपना नाम

लाडली बहना योजना चौथी किस्त कब आयेगी


मध्यप्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। वहीं मध्यप्रदेश में अब एक नई योजना महलिओ के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिसका नाम है लाड़ली बहना योजना "Ladli Behna yojna " जिसका लाभ  प्रदेश की महिलाओं को मिलना शुरू हो गया है। और अब तक इस योजना की एक - एक हजार की तीन किस्तें महिलाओं के खाते में डाल दिया गया  हैं और अब लाड़ली बहना योजना की चौथी किस्त 10 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 सितंबर को लाडली बहना सम्मेलन जो की ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा  वहां से 10 सितंबर को दोपहर 2 बजे सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी करेंगे। इसी के साथ ही इस योजना की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए करने की भी घोषणा  मुख्यमंत्री की तरफ से की गई है। ऐसे में यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।लाडली बहना योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस योजना के पहले चरण में ही करीब एक करोड़ 25 लाख महिलाओं ने आवेदन किया था। वहीं दूसरे चरण में करीब 6 लाख से भी अधिक  महिलाएं इस योजना से और जुड़ गईं है, वहीं अब इस योजना के तहत कुल करीब 1.31 करोड़ महिलाएं जुड़ चुकी है।  और अब इसके तीसरे चरण को शुरू किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है।  जो की 15 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा | 


इस दिन आएगा चौथी किस्त का पैसा

लाडली बहना योजना की चौथी किस्त 10 सितंबर दोपहर 2 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री ग्वालियर से लाडली बहना सम्मेलन से सिंगल क्लिक के माध्यम से एक हजार रुपए  डालेंगे ,जबकि अगले महीने  से सभी महिलाओं के खाते में 1250 रूपये  दिए जायेंगे  जो की बढ़कर 3000 हजार तक हो जायेगा




लाड़ली बहना योजना की लिस्ट में कैसे देखे अपना नाम


यदि आप अपना नाम लाड़ली बहना योजना की पात्रता सूची में चेक करना चाहती हैं तो आपको नीचे दिए गए तरीकों से अपना नाम देख है

इसके लिए सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
यहां होम पेज पर अंतिम सूची या फिर लाड़ली बहना योजना बेनिफिशियरी लिस्ट लाभार्थी सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा और “ओटीपी भेजे”पर क्लिक करना होगा।
फिर अपने मोबाइल नंबर द्वारा ओटीपी सत्यापित करना होगा।
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इसमें आपको कुछ जानकारी पूछी जाएगी जैसे- आपका नाम, जिला, ब्लॉक आदि सलेक्ट करना होगा।
अब यहां पूछी गई सभी जानकारी सही भरने के बार आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
ऐसा करते ही नई अंतिम लाभार्थी  लिस्ट आपके सामने आ जाएगी। जिसमे की आप अपना नाम देख सकती हैं, और  अपने खाते से संबंधित जानकारी देख सकती है ,जैसे की आपके बैंक अकाउंट में डीबीटी चालू है या नही  आपका आधार बैंक खाते से जुड़ा है या नही,
सितंबर 08, 2023

गांव की बेटी योजना 2023

 ''गांव की बेटी योजना 2023"

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में  लड़कियों को उच्च शिक्षा  के लिए बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा  ''गांव की बेटी योजना 2023 '' शुरू की गई है ,जो की ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली लड़किया जो की बारहवी पास करने के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना संजोए रहती है,

लेकिन इन लड़कियों की आर्थिक स्थिति सही नही होने के कारण वह आगे पढ़ाई नही कर पाती है ऐसे परिवार की बेटी के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा गांव की बेटी योजना की शुरू आत की गई है 

इस योजना में ऐसी लड़कियां जो की बारहवी कक्षा में 60% अंको के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है उनको आगे पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा 500 सौ रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा  साथ ही शहर में रहने के लिए आवास भत्ता भी दिया जाएगा 


गांव की बेटी योजना 2023 के लिए योग्यता

गांव की बेटी योजना का लाभ लेने के लिखित योग्यता होनी चाहिए
1. ग्रामीण क्षेत्र में निवास : गांव की बेटी की आवेदिका को को ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत होना चाहिए
2. प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण : आवेदिका को कक्षा बारहवी में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना चाहिए 
3. परिवार की आय : आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय रुपए तीन लाख से अधिक नही होनी चाहिए


गांव की बेटी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज:

गांव की योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होना चाहिए,
1. आधार कार्ड
2. बारहवी कक्षा की मार्कशीट 
3. कॉलेज आई डी कार्ड
4. जाति प्रमाण पत्र
5. निवास प्रमाण पत्र
6. आय प्रमाण पत्र
7. मोबाइल न.
8. ईमेल आईडी
9. बैंक पासबुक
10.समग्र आई डी 

आवेदन फॉर्म कैसे भरे :

सबसे पहले एमपी एजुकेशन पोर्टल पर जाएं ,
इसके बाद mp scholarship पर क्लिक करे 
अब फॉर्म ओपन हो जाएगा 
इसके बाद मोबाइल न. और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करे
इसके बाद फॉर्म में दिए गए जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड कर दें

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से गांव की बेटी योजना के बारे में जानकारी दी है इसमें कुछ गलतियां संभव अतः आप विस्तृत जानकारी  के लिए विभागीय पोर्टल एक विजिट करे या फिर अपने महाविद्यालय में संपर्क करे
 


 
सितंबर 07, 2023

लाडली बहना योजना 2.0 दूसरे चरण मे आवेदन करने वाली बहनों के खाते में इस दिन आएगा पैसा

लाडली बहना योजना दूसरे चरण में आवेदन करने वाली बहनों के खाते में इस दिन पैसे l

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मार्च 2023 में लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी. इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश की हजारों महिलाओ को लाभ मिल रहा है. लाडली बहना योजना का लाभ मध्यप्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद देने के लिए की गई है. शुरू आत में इस योजनाा प्रत्येके लाभार्थी को1000
रुपए प्रति महीने दिए जाते थे लेकिन अब,  

अब मिलेंगे 1250 रुपए 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्येक लाभार्थी को भोपाल में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन मे घोषणा की है की अब अक्टूबर माह से 1250 रुपये मासिक प्रदान करने की घोषणा की है. महिलाओ के अकाउंट में 1250 रूपए अक्टूबर से आना शुरू हो जायेंगे.

लाडली बहना योजना 2.0 की लाभार्थी लिस्ट जारी 

लाडली बहना योजना 2.0 की शुरुआत अगस्त माह  से शुरू की गई थी जिसमे पहले चरण में आवेदन न कर पाने वाली बहनों को आवेदन करने का अवसर दिया गया था  और अब इन महिलाओं के खाते में पहली किस्त सितंबर महीने मिलना शुरू हो जाएगा सभी बहनों को हर महीने 1250 रुपये मिलेगा. वही नवम्बर में महिलाओ के खाते में 1500 रूपए आना शुरू हो सकता है. शिवराज ने ऐलान किया है की लाड़ली बहना योजना की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रुपये कर देंगे 

इन महिलाओं को मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ

इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की बहनें ही ले सकते हैं।

बहना विवाहित होना अनिवार्य है।

21 से 60 वर्ष तक आयु की महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है।

मध्य प्रदेश की गरीब और आर्थिक रूप से परिवार की महिलाएं लाभ ले सकती है

लाभार्थी के नाम में पांच एकड़ से अधिक कृषि भूमि न हो

लाभार्थी सरकारी  नौकरी में नही होना चाहिए और किसी भी प्रकार की सरकारी पेंशन का लाभ नही लेता हो
सितंबर 03, 2023

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना 2023


मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना  2023

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेरोजगार युवाओ के लिए एक नई सीखो और कमाओ योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत युवाओं को हर महीने 8000 रुपए देने का ऐलान किया गया है। शिवराज सरकार ने बेरोजगार युवाओ के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा की 15 से 29 साल के ग्रेजुएट युवाओं को नौकरी लगने तक 8000 रुपए हर महीना दिया जाएगा

 आवेदन कैसे करें

MMSKY पोर्टल पर अभ्यर्थी पंजीयन पर क्लिक करे ।
आवश्यक निर्देश एवं पात्रता से सबंधित दस्ताबेजो को ध्यान से पढ़े ।
यदि आप पात्रता पात्र अभ्यर्थी है तो अपना समग्र आईडी दर्ज करे ।
समग्र आईडी में पंजीकृत मोबाइल नं. पर भेजे गये OTP से मोबाइल नं. सत्यापित करे ।
आपकी समग्र से जानकारी स्वतः ही प्रदर्शित की जाएगी आपके द्वारा एप्लीकेशन सबमिट किये जाने पर आपको SMS से यूजरनाम एवं पासवर्ड प्राप्त होगा, एवं आपको स्वतः ही लॉग इन करवाया जायेगा ।
अपनी शैक्षणिक योग्यता दर्ज करे एवं सम्बंधित दस्तावेजों को संलग्न करे ।
आपको शैक्षणिक योग्यता के अनुसार कोर्स प्रदर्शित होंगे उनमे से आप कोई कोर्स को चुन सकते है ।
अभ्यर्थी जहां ट्रेनिंग करने को तैयार है वह स्थान चुन सकता है ।


 ट्रेनिंग कहां मिलेगी

योजना के अंतर्गत चयनित युवा को मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा SCVT निर्धारित कोर्स अंतर्गत छात्र-अभ्‍यर्थी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा। कोर्स की सूची योजना के पोर्टल ssdm.mp.gov.in/पर उपलब्ध होगी; इसमे समय-समय पर MPSSDEGB द्वारा यथा आवश्यक परिवर्तन किए जा सकेंगे। प्रत्येक कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और अवधि निर्धारित होगी।

शैक्षणिक योग्यता

जिनकी आयु 18 से 29 वर्ष तक हो।
जो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी हों।
जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आईटीआई उत्तीर्ण या उससे उच्च हो।

संस्थान पात्रता

प्रदेश के ऐसे औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान, जिनके पास PAN और GST पंजीयन है।
यह योजना समस्‍त श्रेणी के निजी प्रतिष्ठानों पर लागू होगी, यथा- प्रोपराइटरशिप, एचयूएफ, कंपनी, पार्टनरशिप, ट्रस्ट, समिति, आदि।

योजना के युवाओं क्या लाभ मिलेगा 

उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण।
नवीनतम तकनीक और नवीनतम प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षण।
व्यावसायिक प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेण्ड।
मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा State Council for Vocational Training (SCVT) का प्रमाणन।
नियमित रोज़गार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करना।
प्रतिष्ठान लाभ
पंजीकृत प्रतिष्ठान अपने कुल कार्यबल, जिसमें नियमित व संविदात्मक कर्मचारी शामिल होंगे, के 15% की संख्या तक छात्र-प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं।
प्रतिष्ठान को निर्धारित न्यूनतम स्टाइपेण्ड की 25% राशि युवाओं के बैंक खाते में जमा करनी होगी। प्रतिष्ठान उसके लिए निर्धारित राशि से अधिक राशि देने के लिए स्वतंत्र होगा।
प्रतिष्ठान द्वारा राशि जमा करने के बाद निर्धारित स्टाइपेण्ड का 75% राज्य शासन की ओर से छात्र-अभ्‍यर्थी को DBT के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण की निर्धारित अवधि तक स्टाइपेण्ड दिया जावेगा।
योजना अंतर्गत 46 क्षेत्रों  एवं 700 से भी अधिक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एक छात्र-अभ्‍यर्थी पर प्रतिमाह 75% स्टाइपेण्ड की बचत होगी।
एक छात्र-अभ्‍यर्थी पर प्रतिमाह रु. 90,000/- तक की बचत होगी।
छात्र-अभ्‍यर्थी पर EPF, Bonus एवं Industrial Dispute Act लागू नहीं होगा।
छात्र-अभ्‍यर्थी, संघ की गतिविधि (Union Activities) में भाग नहीं ले सकेंगे।
छात्र-अभ्‍यर्थी, सीखने के दौरान उत्पादन में योगदान देंगे।
भविष्य के कुशल कारीगर तैयार होंगे।
अगस्त 31, 2023

मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती 2023:

मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती 2023 : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 'MP Panchayat  Sachiv vacancy 2023' भर्तीके नियमो में बदलाव किया गया है। सरकार द्वारा जारी राजपत्र में इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती नियम पुस्तिका में बदलाव किया गया है। जारी राजपत्र के अनुसार मध्यप्रदेश पंचायत सचिव की भर्ती ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। हम आपको इस पोस्ट में मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती 2023 से जुड़े सभी अपडेट्स और संसोधन के बारे में विस्तार से बताया गया है, इसलिए आप हमारे इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े

मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती संशोधन 2023:

मध्य प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती के लिए जिले की किसी भी पंचायत के लिए जिले का कोई भी आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है , इस भर्ती के तहत अब आवेदक को अपने निवासरत पंचायत में नियक्ति नहीं दी जाएगी,जैसा की सभी सरकारी नौकरियों में होता है । साथ ही a madhyapradesh panchayat sachiv bharti 2023 में 50% पद रोजगार सहायक के लिए आरक्षित कर दिया गया है


कैसे होगी भर्ती प्रक्रिया:  mp panchayat sachiv bharti 2023 के आवेदन प्राप्त होने के पश्चात उच्चतर माध्यमिक परीक्षा या उच्च माध्यमिक परीक्षा में प्राप्त अंको की प्रतिशतता के कुल योग के आधार पर केटेगरी अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जब सभी केटेगरी के अनुसार अंतिम मेरिट लिस्ट बन जाएगी, तो इसे पोर्टल पर प्रदर्शित किया जायेगा। मेरिट लिस्ट प्रकाशन के 7 दिन के भीतर आपत्तियां दर्ज की जाएगी। यदि आवेदकों के अंक समान होते है तो जिसकी उम्र अधिक होगी उसको प्राथमिकता दी जाएगी

मध्यप्रदेश पंचायत सचिव के लिए आवेदन कैसे करे :

मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती के अंतर्गत रिक्त पदों के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से होगी आवेदकों का चयन ऑनलाइन प्क्प्क्या जायेगा, जो कि पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित किया जायेगा। इसी पोर्टल पर रिक्त पदों की जानकारी भी दी जाएगी और नोटिफिकेशन भी जारी किया जायेगा। जिस जिले में पद खाली रहेगी, जिला प्रशासन, भर्ती के बारे में समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी करेगा। आवेदक सिर्फ पंचायत दर्पण पोर्टल पर ही ऑनलाइन आवेदन करेंगे। ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी भी माध्यम से भेजे गए आवेदन फॉर्म मान्य नहीं किया जाएंगे 



अगस्त 29, 2023