लाडली बहना योजना चौथी किस्त कब आयेगी
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। वहीं मध्यप्रदेश में अब एक नई योजना महलिओ के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिसका नाम है लाड़ली बहना योजना "Ladli Behna yojna " जिसका लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिलना शुरू हो गया है। और अब तक इस योजना की एक - एक हजार की तीन किस्तें महिलाओं के खाते में डाल दिया गया हैं और अब लाड़ली बहना योजना की चौथी किस्त 10 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 सितंबर को लाडली बहना सम्मेलन जो की ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा वहां से 10 सितंबर को दोपहर 2 बजे सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी करेंगे। इसी के साथ ही इस योजना की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए करने की भी घोषणा मुख्यमंत्री की तरफ से की गई है। ऐसे में यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।लाडली बहना योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस योजना के पहले चरण में ही करीब एक करोड़ 25 लाख महिलाओं ने आवेदन किया था। वहीं दूसरे चरण में करीब 6 लाख से भी अधिक महिलाएं इस योजना से और जुड़ गईं है, वहीं अब इस योजना के तहत कुल करीब 1.31 करोड़ महिलाएं जुड़ चुकी है। और अब इसके तीसरे चरण को शुरू किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। जो की 15 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा |
इस दिन आएगा चौथी किस्त का पैसा
लाडली बहना योजना की चौथी किस्त 10 सितंबर दोपहर 2 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री ग्वालियर से लाडली बहना सम्मेलन से सिंगल क्लिक के माध्यम से एक हजार रुपए डालेंगे ,जबकि अगले महीने से सभी महिलाओं के खाते में 1250 रूपये दिए जायेंगे जो की बढ़कर 3000 हजार तक हो जायेगा
लाड़ली बहना योजना की लिस्ट में कैसे देखे अपना नाम
यदि आप अपना नाम लाड़ली बहना योजना की पात्रता सूची में चेक करना चाहती हैं तो आपको नीचे दिए गए तरीकों से अपना नाम देख है
इसके लिए सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
यहां होम पेज पर अंतिम सूची या फिर लाड़ली बहना योजना बेनिफिशियरी लिस्ट लाभार्थी सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा और “ओटीपी भेजे”पर क्लिक करना होगा।
फिर अपने मोबाइल नंबर द्वारा ओटीपी सत्यापित करना होगा।
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इसमें आपको कुछ जानकारी पूछी जाएगी जैसे- आपका नाम, जिला, ब्लॉक आदि सलेक्ट करना होगा।
अब यहां पूछी गई सभी जानकारी सही भरने के बार आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
ऐसा करते ही नई अंतिम लाभार्थी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी। जिसमे की आप अपना नाम देख सकती हैं, और अपने खाते से संबंधित जानकारी देख सकती है ,जैसे की आपके बैंक अकाउंट में डीबीटी चालू है या नही आपका आधार बैंक खाते से जुड़ा है या नही,

