मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा ''गांव की बेटी योजना 2023 '' शुरू की गई है ,जो की ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली लड़किया जो की बारहवी पास करने के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना संजोए रहती है,
लेकिन इन लड़कियों की आर्थिक स्थिति सही नही होने के कारण वह आगे पढ़ाई नही कर पाती है ऐसे परिवार की बेटी के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा गांव की बेटी योजना की शुरू आत की गई है
इस योजना में ऐसी लड़कियां जो की बारहवी कक्षा में 60% अंको के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है उनको आगे पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा 500 सौ रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा साथ ही शहर में रहने के लिए आवास भत्ता भी दिया जाएगा
गांव की बेटी योजना 2023 के लिए योग्यता
गांव की बेटी योजना का लाभ लेने के लिखित योग्यता होनी चाहिए
1. ग्रामीण क्षेत्र में निवास : गांव की बेटी की आवेदिका को को ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत होना चाहिए
2. प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण : आवेदिका को कक्षा बारहवी में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना चाहिए
3. परिवार की आय : आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय रुपए तीन लाख से अधिक नही होनी चाहिए
गांव की बेटी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज:
गांव की योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होना चाहिए,
1. आधार कार्ड
2. बारहवी कक्षा की मार्कशीट
3. कॉलेज आई डी कार्ड
4. जाति प्रमाण पत्र
5. निवास प्रमाण पत्र
6. आय प्रमाण पत्र
7. मोबाइल न.
8. ईमेल आईडी
9. बैंक पासबुक
10.समग्र आई डी
आवेदन फॉर्म कैसे भरे :
सबसे पहले एमपी एजुकेशन पोर्टल पर जाएं ,
इसके बाद mp scholarship पर क्लिक करे
अब फॉर्म ओपन हो जाएगा
इसके बाद मोबाइल न. और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करे
इसके बाद फॉर्म में दिए गए जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड कर दें
आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से गांव की बेटी योजना के बारे में जानकारी दी है इसमें कुछ गलतियां संभव अतः आप विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय पोर्टल एक विजिट करे या फिर अपने महाविद्यालय में संपर्क करे

