वहीं उज्जवला योजना की लाभार्थी लाड़ली बहनों के खाते में अनुदान राशि गैस कंपनियों द्वारा डाली जाएगी. यह सब्सिडी राशि राज्य सरकार द्वारा सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली कम्पनी को दी जाएगी. वहीं ऐसी लाड़ली बहनें जो उज्जवला योजना की लाभार्थी नहीं हैं, उनके बैक खाते में अनुदान राशि सीधे राज्य सरकार डालेगी. वहीं सावन के महीने में 4 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक गैस सिलेंडर भराने वाली लाड़ली बहनों को भी अनुदान राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएग
इन महिलाओं को मिलेगा 450 रु में गैस सिलेंडर
ऐसी महिलाएं पात्रता होंगी, जो कि पूर्व से गैस कनेक्शनधारी हों. इसके अलावा इस योजना के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना लाभार्थी महिलाएं भी पात्र होंगी.
कहां भरे फॉर्म ?
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा. जिस तरह से लाडली बहना योजना के आवदेन ग्राम पंचायत कार्यालय, आंगनबाड़ी कार्यालय या कैंप कार्यालय में भरे गए थे, उसी तरह से सस्ती दर पर सिलेंडर पाने के लिए आवेदन करना होगा. इसके लिए सिर्फ दो दस्तावेजो कीआवश्यकता होगी, जिनमें एलपीजी कनेक्शन आईडी और समग्र आईडी. इसके बाद सरकार को गैस कंपनियां पात्र महिलाओं की लिस्ट भेजेंगी.पात्र महिलाओं की सूची 25 सिंतबर को पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी. यदि किसी महिला को शिकायत होगी तो पोर्टल पर ‘शिकायत निवारण एप्लीकेशन’ विकल्प मौजूद रहेगा
कहां से मिलेगा 450 रु में सिलेंडर
पात्र महिलाओं को प्रतिमाह अधिकतम एक सिलेंडर पर अनुदान मिलेगा ,
महिलाएं गैस कंपनी से बाजार दर पर गैस सिलेंडर मिलेगा, 450 रुपये से ऊपर की राशि महिलाओं के खातों में रिफंड की जाएगी. सावन महीने में गैस रिफिल कराने वाली महिलाओं को भी अनुदान उनके बैंक खातों में दिया जाएगा,
अगर आप भी इस योजना का लेना चाहते है तो जल्दी ही इस योजना में रजिस्ट्रेशन करा ले,
क्योंकि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है ,और कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है,

