: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को भारी-भरकम बिजली बिल से राहत देने सरल बिजली बिल माफी योजना लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से एक ओर जहां प्रदेश के गरीब लोगों को भारी भरकम बिल से राहत दी जा रही है वहीं मुफ्त में बिजली कनेक्शन देने की भी व्यवस्था की गई है। विधानसभा चुनाव के चुनाव के मुहाने पर खड़ी मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। आइए प्रदेश सरकार के सरल बिजली बिल माफी योजना के बारे में पूरी जानकारी ले।
सरल बिजली बिल माफी योजना मध्यप्रदेश के उद्देश्य
योजना का लाभ कैसे लें
फ्री बिजली बिल माफी योजना का लाभ मध्य प्रदेश श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत नागरिको को दिया जाएगा। बताया गया है कि 200 रुपए से अधिक बिजली बिल होने पर आपको सिर्फ 200 रुपए बिल भुगतान करना होगा। इससे अधिक की राशि सरकार द्वारा गरीबों को बतौर सब्सिडी देना निश्चित किया गया है।
जरूरी दस्तावेज
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। जिसके लिए बताया गया है कि आवेदक को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोन नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो तथा निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से देना होगा।
आवेदन कैसे करे
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक ऑनलाइन माध्यम का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए बताया गया है कि आवेदक को सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज में आवेदन फॉर्म के विकल्प का चयन कर फॉर्म डाउनलोड करे। साथ ही फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारियाँ भरें और मांगे गए दस्तावेज लगा दें। इतना करने के बाद आप आवेदन फॉर्म को अपने क्षेत्र के विद्युत विभाग ऑफिस में जाकर जमा कर दे। अवश्य ही आपको योजना का लाभ प्राप्त होगा।

